Site icon Lahar Chakra

JAMSHEDPUR : एसएसपी से मिले कांग्रेसी, शहर की विधि व्यवस्था और चेकिंग पर दिया सुझाव

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ नेतागण के नेतृत्व में वरीय आरक्षी अधीक्षक पयुष पाण्डेय से मिलकर जिला में पदभार ग्रहण करने पर बुके एवं अंगवस्त्र प्रदान कर अभिनंदन किया. जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने औपचारिक मुलाकात में एस एस पी महोदय का ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि जिले में विधि व्यवस्था दुरुस्त रखा जाए, जिससे आम नागरिकों, व्यवसायिक वर्ग के बीच सुरक्षा रहे.

जमशेदपुर में वाहनों की संख्या बड़े पैमाने पर है. इस सम्बन्ध में यातायात एवं पार्किंग पर जोर देकर समय समय पर जागरूकता अभियान भी चलाया जाए. चेकिंग के नाम पर जमशेदपुर में माहौल खराब हो रहा है. इस विषय पर संवेदनशीलता रखना आवश्यक है. जिससे आम जनता का विश्वास प्रशासन और सरकार के प्रति साकारात्मक रहे.

जिलाध्यक्ष ने जनहित के मामले में प्रशासन को सहयोग करने का आश्वासन भी दिया. जिला कांग्रेस कमिटी बुधवार को उपायुक्त महोदय से मुसाबनी के बाजार के दुकानदारों के विषय में मिलेगा. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, अवधेश सिंह, सुखदेव सिंह मल्ली, अरूण कुमार सिंह, राकेश साहू, ज्योति मिश्र, अमर कुमार मिश्र, अमरजीत नाथ मिश्र, सन्नी सिंह, शाहनवाज खान, सुरज मुण्डा, अजय शर्मा, रंजीत सिंह, शिल्पी चक्रवर्ती, शमशेर आलम, अनिल सिंह, मनोज उपाध्याय उपस्थित थे.

Exit mobile version