Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: साकची के होटल में रसोईया की बाथरूम में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Jamshedpur. साकची स्थित प्रसिद्ध अशोका होटल में शनिवार की सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब होटल के एक रसोईये (कुक) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर निवासी 35 वर्षीय अप्पू प्रमाणिक के रूप में हुई है।

घटना की भनक लगते ही होटल प्रबंधन और कर्मियों के बीच हड़कंप मच गया। अशोक होटल के कर्मियों से मिली जानकारी के अनुसार, अप्पू प्रमाणिक शनिवार सुबह होटल के बाथरूम में गया था, जहां वह अचानक गिर पड़ा। आशंका जताई जा रही है कि अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण वह संतुलन खो बैठा और गिरने से उसकी मौत हो गई। होटल के अन्य कर्मचारियों ने जब उसे बेसुध हालत में देखा, तो तुरंत इसकी सूचना साकची थाना पुलिस को दी।

Exit mobile version