Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Crime»Jamshedpur Crackdown on drugs: 25 लाख रुपये की प्रतिबंधित नशीली दवा जब्त, कोलकाता से लाकर मोटर पार्ट्स दुकान समेत तीन जगहों पर करता था स्टोर, तीन गिरफ्तार
Crime

Jamshedpur Crackdown on drugs: 25 लाख रुपये की प्रतिबंधित नशीली दवा जब्त, कोलकाता से लाकर मोटर पार्ट्स दुकान समेत तीन जगहों पर करता था स्टोर, तीन गिरफ्तार

News DeskBy News DeskDecember 24, 2024Updated:December 24, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. उलीडीह थाना क्षेत्र के महालक्ष्मी ऑटो पार्ट्स दुकानदार उमेश गुप्ता, उनके भाई राजकुमार गुप्ता और चालक सोनू पांडेय को पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली दवा बेचने और होम डिलीवरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके तीन अलग-अलग ठिकानों से करीब 25 लाख रुपये की प्रतिबंधित नशीली दवा और इंजेक्शन बरामद किया है. बरामद दवाएं सात अलग-अलग प्रकार की है. गिरफ्तार लोगों से इस कारोबार से जुड़ी कई अहम जानकारी पुलिस को मिली है. साथ ही इस कारोबार में शामिल अन्य लोगों के नाम भी आरोपियों ने पुलिस को बताये हैं.

जिसके आधार पर पुलिस छापेमारी कर रही है. उक्त जानकारी एसएसपी किशोर कौशल ने उलीडीह थाना में संवाददाता सम्मेलन कर दी. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उनके क्षेत्र में नशीली दवाओं का कारोबार काफी बड़े पैमाने पर किया जा रहा है. सूचना मिलने के बाद तीन अलग-अलग टीम बनायी गयी. उसके बाद प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पहले सादे लिवास में पूरी जानकारी ली. उसके बाद जब मामले को सही पाया गया तो पुलिस ने ताबड़तोड़ छोपमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं को जब्त किया. पुलिस ने बताया कि उमेश कुमार गुप्ता पूर्व में भी जेल जा चुका है.

एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि उमेश गुप्ता कोलकाता से दवा लेकर आता था. वह अपने भाई के दवा दुकान के लाइसेंस को सामने रखकर खरीद-बिक्री का काम करता था. उसके बाद वह उसे जमशेदपुर में स्टोर कर बिना डॉक्टर की पर्ची के बेचता था. ऑर्डर आने पर उसकी होम डिलीवरी भी करता था, उसके ज्यादा पैसे लेता था. उमेश के ऑटो पार्ट्स और दवा दुकान के पास से काफी संख्या में दवा के खाली बोतल और कई अन्य सामान भी पुलिस ने बरामद की है. इससे यह भी प्रतीत होता है कि दुकान के पास ही नशा का सेवन किया जाता था. हालांकि इस मामले में पुलिस छानबीन कर रही है.

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

डिस्ट्रीब्यूटर पर भी होगी कार्रवाई

एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि इस प्रकार के अवैध रूप से कारोबार करने वाले सभी के खिलाफ पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी. इसके अलावे यह भी जांच का विषय है कि इतनी ज्यादा मात्रा में बिना पेपर की दवाईयां कहा से आयी. अगर कोई दुकानदार अवैध रूप से दवा इन लोगों को बेच रहा है तो उसके बारे में भी पता लगाया जा रहा है. ऐसे लोगों पर भी कार्रवाई की जायेगी. कई दवाओं का कोड भी मिटा दिया गया है. उसके बारे में पता लगाया जा रहा है. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि जमशेदपुर पुलिस द्वारा लगातार नशे को लेकर अभियान चलाया जा रहा है. आम तौर पर देखा जाता है कि किसी घटना को अंजाम देने वाले अपराधी अधिकांश समय नशे की हालत में रहते हैं.

Jamshedpur: आजादनगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार की कर रहा था तलाश

नशीले पदार्थ के खिलाफ पुलिस का लगातार अभियान जारी है. नशीली दवाओं का कारोबार भी पूरी तरह से गलत है. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. टीम में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग, पटमदा डीएसपी बचनदेव कुजूर, प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक ऋषभ त्रिवेदी, सन्नी वर्धन, एमजीएम थाना प्रभारी रामबाबू मंडल, उलीडीह थाना प्रभारी अमित कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

October 10, 2026

Jamshedpur: आजादनगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार की कर रहा था तलाश

October 10, 2026

Train cancelled: Railway ने 10 अक्टूबर को नयी दिल्ली आने वाली कई मेल, एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कीं

October 10, 2026
Recent Post

Nobel Peace Prize: भारतीय मूल की दक्षिण अफ्रीकी नवी पिल्लई को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा

October 10, 2026

Jamshedpur: आजादनगर में युवक का शव फंदे से लटका मिला, रिश्तेदार के घर रहकर रोजगार की कर रहा था तलाश

October 10, 2026

Train cancelled: Railway ने 10 अक्टूबर को नयी दिल्ली आने वाली कई मेल, एक्सप्रेस ट्रेन रद्द कीं

October 10, 2026

Jamshedpur Traffic: मानगो पुल पर नहीं थम रहा महाजाम…घंटों फंस रहे स्कूली बच्चे और जरूरी काम से निकले लोग

October 10, 2026

Jamshedpur. पीएम मॉल पर टाटा स्टील की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू, जमीन की हुई मापी, गेट सील

October 10, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group