Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamshedpur crime: परसुडीह में सरकारी शराब दुकान का ताला तोड़ कर 1.50 लाख नकद व शराब की चोरी
    Crime

    Jamshedpur crime: परसुडीह में सरकारी शराब दुकान का ताला तोड़ कर 1.50 लाख नकद व शराब की चोरी

    News DeskBy News DeskAugust 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.परसुडीह थानांतर्गत मेन रोड स्थित सरकारी शराब दुकान का छप्पर काट कर अज्ञात चोरों ने तिजाेरी में रखे करीब 1.50 लाख रुपये नकद और कुछ शराब की बोतल की चोरी कर लिया. घटना बुधवार की रात करीब एक बजे की है. घटना के बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन पुलिस के पहुंचने के पूर्व चोर मौके से फरार हो चुके. इस मामले में दुकान के मैनेजर ने परसुडीह थाना में अज्ञात के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराया है. वहीं पुलिस ने चोरी में गार्ड के संलिप्त होने के शक में उसे हिरासत में लिया है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार परसुडीह मेन रोड में स्थित दुकान के गार्ड ने परसुडीह पुलिस को बुधवार की रात करीब 1 बजे पुलिस को फोन कर बताया कि शराब दुकान में छत का टिन काट कर कुछ चोर प्रवेश कर चोरी कर रहे है. सूचना मिलने के बाद पुलिस पांच मिनट के बाद ही मौके पर पहुंची. लेकिन पुलिस के आने के पूर्व सभी मौके से फरार हो चुके थे. पुलिस ने देखा कि चोरों ने दुकान के कैश काउंटर को उखाड़ा है. उसके बाद उसे तोड़ कर उसमें से रुपये की चोरी की है. इस कार्य को करने के लिए कम से कम एक घंटे का समय लगेगा. लेकिन सूचना मिलने के पांच मिनट के बाद पहुंचने पर भी मौके पर कोई नहीं मिला. इसके बाद परसुडीह पुलिस ने रात को गार्ड से पूछताछ करने के बाद उसे हिरासत में ले लिया है. गार्ड ने पुलिस को बताया कि चोर गिरोह के लोग जब दुकान के पास पहुंचे तो उस पर हमला करने का प्रयास किया. उसके बाद वह डर से दौड़ कर फरार हो गया. फरार होने के बाद उसने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी.

    वहीं दूसरी ओर पुलिस आस-पास के दुकान में लगी सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल रही है. हालांकि पुलिस को अब तक चोर गिरोह के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है . पुलिस ने बताया कि गार्ड के फोन करने के करीब पांच मिनट के बाद ही परसुडीह थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. लेकिन वहां से चोर फरार हो चुके थे. इस दौरान पुलिस ने शक के आधार पर गार्ड को हिरासत में लिया है. पुलिस को दुकान के मैनेजर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि रात दस बजे दुकान हर दिन बंद हो जाता है. गार्ड भी रात दस बजे ही दुकान के पास आता था. लेकिन पिछले तीन- चार दिनों से गार्ड रात करीब सात बजे ही दुकान पर आ जाता था. और किनारे पर खड़ा होकर वह दुकान की ओर देखता था. वहीं रात के वक्त नकद की गिनती के वक्त भी वह बहुत ध्यान से तिजाेरी की ओर देखता था.

    Chandil News :नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में हरिवंश राय बच्चन जी की पुण्य तिथि मनाई गई

    JAMSHEDPUR NEWS :25 जनवरी को बालिगुमा सुखना बस्ती में होगा विशाल रक्तदान शिविर
    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    1.50 lakh cash and liquor stolen in Parsudih Jamshedpur crime
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Chandil News :नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में हरिवंश राय बच्चन जी की पुण्य तिथि मनाई गई

    January 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :25 जनवरी को बालिगुमा सुखना बस्ती में होगा विशाल रक्तदान शिविर

    January 18, 2026

    Jamshedpur News :धनुर्धर दीपिका कुमारी एकादश ने जीता मिक्स जेंडर विलेज क्रिकेट लीग 2026 का खिताब, पर्वतारोही विनीता सोरेन एकादश बनी उपविजेता

    January 18, 2026
    Recent Post

    Chandil News :नारायण आईटीआई लुपुंगडीह चांडिल में हरिवंश राय बच्चन जी की पुण्य तिथि मनाई गई

    January 18, 2026

    JAMSHEDPUR NEWS :25 जनवरी को बालिगुमा सुखना बस्ती में होगा विशाल रक्तदान शिविर

    January 18, 2026

    Jamshedpur News :धनुर्धर दीपिका कुमारी एकादश ने जीता मिक्स जेंडर विलेज क्रिकेट लीग 2026 का खिताब, पर्वतारोही विनीता सोरेन एकादश बनी उपविजेता

    January 18, 2026

    Jamshedpur News :असुरक्षा का माहौल रहेगा तो मुख्यमंत्री के विदेश दौरे का क्या फायदा : सुदेश महतो

    January 18, 2026

    Jamshedpur News :सरयू राय के पत्र पर हरकत में आया टाटा स्टील,आम बागान को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए टाटा स्टील ने लिखी उपायुक्त को चिट्ठी

    January 18, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group