Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime: टेल्को में छेड़खानी के विरोध करने पर 8-10 युवकों ने परिवार पर चापड़ से किया हमला, पीड़िता, उसका भाई व मां जख्मी

Jamshedpur. टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत चिड़िया पार्क के समीप सोमवार को छेड़खानी का विरोध करना एक परिवार को भारी पड़ गया. आरोप है कि रोहित और रौशन नामक युवक ने अपने 8-10 साथियों के साथ मिलकर परिवार पर चापड़ से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में पीड़िता को मामूली चोटें आई हैं, जबकि उनके भाई और मां को गंभीर रूप से घायल हो गईं.

दोनों को तत्काल टाटा मोटर्स अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. परिजन बताते हैं कि लगभग आठ महीने पहले भी इसी तरह की घटना हुई थी, लेकिन आरोपियों का मनोबल टूटा नहीं. घटना की सूचना मिलते ही टेल्को थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार करने की कार्रवाई कर रही है.

Exit mobile version