Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Crime»Jamshedpur Crime : पत्नी से अवैध संबंध के कारण बाबू बंगाली ने रोहित की हत्या की, पुलिस ने बड़ौदा घाट के पास घेराबंदी कर पांच लोगों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद
    Crime

    Jamshedpur Crime : पत्नी से अवैध संबंध के कारण बाबू बंगाली ने रोहित की हत्या की, पुलिस ने बड़ौदा घाट के पास घेराबंदी कर पांच लोगों को किया गिरफ्तार, हथियार बरामद

    News DeskBy News DeskOctober 21, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur. कीताडीह ग्वाला पट्टी में रोहित सिंह हत्याकांड में फरार बाबू बंगाली उर्फ सुमित मंडल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. रविवार को एसएसपी किशोर कौशल ने संवाददाता सम्मेलन कर मामले का उद्भेदन किया. उन्होंने बताया कि बाबू बंगाली बर्मामाइंस के कैरेज कॉलोनी का रहने वाला है. इसके अलावे पुलिस ने राजू हेस्सा, नीतीश राय, मनीष कुमार अग्रवाल और रोशन गुप्ता को भी हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. ये सभी आदित्यपुर के हैं. उनके पास से हथियार भी बरामद किया गया है. रोहित हत्याकांड का एक मुख्य आरोपी कुंदन सिंह एक दिन पूर्व कोर्ट में सरेंडर कर दिया है. जबकि एक अन्य नामजद आरोपी मनीष वर्मा अब तक फरार है. जिसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है. मिली जानकारी के अनुसार बाबू बंगाली और कुंदन सिंह दोनों का आपस में जीजा-साला का संबंध है.

    रोहित का बाबू बंगाली की पत्नी के साथ अवैध संबंध था. इस बात की जानकारी जब बाबू बंगाली और कुंदन को लगी तो उन लोगों ने दो-तीन माह पूर्व रोहित को समझाया था, लेकिन वह नहीं माना. इसके बाद बाबू बंगाली ने कुंदन सिंह से इस संबंध में बात की. करीब एक माह पूर्व बाबू बंगाली ने रोहित की हत्या की पूरी योजना बनायी. उसके बाद बाबू बंगाली, कुंदन और मनीष वर्मा ने मिलकर रोहित की रेकी करने लगा. इस दौरान उन लोगों ने देखा कि रोहित रोज खटाल में बाहर ही सोता है. उसके बाद तीनों ने 13 अक्तूबर दुर्गा पूजा विसर्जन की देर रात में रोहित की हत्या करने की योजना बनायी. उसी रात को कुंदन, बाबू और मनीष एक ही बाइक से रोहित के घर के पास आये और रोहित के सिर में सोये अवस्था में ही गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी.

    Jharkhand:लोन सेटलमेंट के बहाने रिकवरी एजेंट को घर बुलाया, हत्या कर शव छिपाया, आरोपी गिरफ्तार, ऐसे सामने आया मामला

    बागबेड़ा के बड़ौदा नदी घाट के पास बैठे थे सभी, तभी पहुंच गयी पुलिस

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड आगामी हफ्तों में बढ़ाएगी वाहन की कीमतें, कंपनी के एमडी ने की घोषणा

    एसएसपी ने बताया कि पिछले दिनों पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बागबेड़ा के बड़ौदा नदी घाट के पास सुनसान क्षेत्र में कुछ युवक हथियार के साथ बैठे हुए हैं. सूचना मिलने के बाद बागबेड़ा थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण यादव ने फौरन टीम का गठन कर बड़ौदा घाट के पास छापेमारी की. पुलिस को देखकर सभी युवक भागने लगे, लेकिन पुलिस पदाधिकारी और जवानों ने सभी को घेर कर गिरफ्तार कर लिया. उनके पास से पुलिस ने दो हथियार भी बरामद किया है.

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    Jamshedpur Crime: Babu Bengali killed Rohit due to his illicit relationship with his wife police laid siege near Baroda Ghat and arrested five people weapons recovered
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Jharkhand:लोन सेटलमेंट के बहाने रिकवरी एजेंट को घर बुलाया, हत्या कर शव छिपाया, आरोपी गिरफ्तार, ऐसे सामने आया मामला

    February 9, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड आगामी हफ्तों में बढ़ाएगी वाहन की कीमतें, कंपनी के एमडी ने की घोषणा

    February 9, 2026

    Tejpratap Yadav: ‘अनुष्का से कोई संबंध नहीं’, रिश्ते और पिता बनने की खबरों पर तेज प्रताप का पलटवार, ‘पांच जयचंदों’ पर अफवाह फैलाने के लगाये आरोप

    February 9, 2026
    Recent Post

    Jharkhand:लोन सेटलमेंट के बहाने रिकवरी एजेंट को घर बुलाया, हत्या कर शव छिपाया, आरोपी गिरफ्तार, ऐसे सामने आया मामला

    February 9, 2026

    Tata Motors: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड आगामी हफ्तों में बढ़ाएगी वाहन की कीमतें, कंपनी के एमडी ने की घोषणा

    February 9, 2026

    Tejpratap Yadav: ‘अनुष्का से कोई संबंध नहीं’, रिश्ते और पिता बनने की खबरों पर तेज प्रताप का पलटवार, ‘पांच जयचंदों’ पर अफवाह फैलाने के लगाये आरोप

    February 9, 2026

    Share Bazar Today: शेयर बाजार में जोरदार उछाल, Sensex 441.77 अंक उछला, टाटा स्टील के शेयर में तेजी, रुपया हुआ मजबूत, 21 पैसे चढ़कर 90.44 प्रति डॉलर पर

    February 9, 2026

    Jharkhand: राज्यपाल ने सामूहिक विवाह समारोह में गरीब परिवारों के 101 जोड़ों को आशीर्वाद दिया, सांसद भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी भी हुए शामिल

    February 9, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group