Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime: जुगसलाई फायरिंग मामले में फरार चल रहे भाकुड और निजाम ने पुलिस के दबाव में कोर्ट में किया सरेंडर

Jamshedpur. जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत गरीब नवाज कॉलोनी में 23 फरवरी की रात इरशाद को गोली मारने के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी भाकुड उर्फ खुर्शीद और निजाम ने शनिवार को पुलिस के दबाव में कोर्ट में सरेंडर कर दिया. जुगसलाई थाना पुलिस लगातार दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी, जिससे बचने के लिए आरोपियों ने कोर्ट में सरेंडर किया.

इससे पहले, पुलिस ने 25 फरवरी को इस मामले में चार अन्य आरोपियों -जाहिद हुसैन उर्फ विक्की मो अरमान उर्फ पतला, समीर कालिंदी और निखत परवीन उर्फ पूजा को गिरफ्तार किया था. पूछताछ के दौरान पुलिस को पूजा के पास से 7.65 एमएम की एक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए थे.

Exit mobile version