Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime: सिदगोड़ा में जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद में चलीं दनादन गोलियां, एक व्यक्ति गंभीर

Jamshedpur.सिदगोड़ा थाना अंतर्गत कानू भट्टा इमली पेड़ के पास जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद में फायरिंग की घटना हुई. इस घटना में भुइयांडीह कल्याणनगर निवासी दीपक कुमार धीबर घायल हो गया. घटना मंगलवार तड़के 4 बजे की बताई जा रही है.

घटना के बाद लोगों ने दीपक को इलाज के लिए टीएमएच में भर्ती कराया और फरार हो गए. हालांकि, सुबह 7 बजे परिजन भी टीएमएच पहुंचे और दीपक को इलाज के लिए रांची के रिम्स ले गए. दीपक को छाती में गोली मारी गई है, जिससे उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

Exit mobile version