Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime: डकैती की योजना बनाते पांच गिरफ्तार, पिस्तौल बरामद, छोटा गोविंदपुर रामा मार्ट के पास बना रहे थे योजना

Jamshedpur. परसुडीह पुलिस ने छोटा गोविंदपुर रामा मार्ट के पास से पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने एक पिस्तौल, जिंदा गोली भी जब्त की. गिरफ्तार लोगों में छोटा गोविंदपुर रेलवे कॉलोनी निवासी सुजल गोप, सुभाषनगर का दिनेश पात्रो, रोकेश पाल उर्फ सोना भगत, सनूप गोप और जादूगोड़ा आसनबनी निवासी असीम दास शामिल है. परसुडीह थाना के दारोगा ज्ञानभूषण तिग्गा की शिकायत पर सभी के खिलाफ डकैती की योजन बनाते हुए हथियार के साथ पकड़े जाने की प्राथमिकी दर्ज की गयी है. परसुडीह थाना प्रभारी मो. फैज ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी गोविंदपुर रामा मार्ट के पास डकैती की योजना बना रहे है. इस सूचना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पहुंचने पर देखा कि कुछ लोग वहां लगी चौकी पर बैठकर शराब व सिगरेट पी रहे है. पुलिस को देखते हुए वे लोग भागने लगे. उन सभी को पुलिस से घेरकर पकड़ा. पूछने पर उन लोगों ने बताया कि वे लोग डकैती की योजना बना रहे है.इसमें पोल्टू उर्फ समीर एवं बेगी गोप भी शामिल है.

Exit mobile version