Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime: बेखौफ अपराधियों ने फिर छिनतई की वारदात को दिया अंजाम, साकची में महिला से 40 हजार रुपये और गहने लेकर हुए फरार

Jamshedpur. जमशेदपुर में बेखौफ अपराधियों ने फिर छिनतई की वारदात को अंजाम दिया है. रविवार शाम साकची पुराना कोर्ट के पास सोनारी की रहने वाली महिला राधिका देवी से छिनतई हुई है. महिला मानगो स्थित अपने मायके से अपने पति के साथ स्कूटी से लौट रही थीं और सोनारी स्थित अपने घर जा रही थीं. राधिका देवी ने बताया कि जब वह अपने घर की ओर बढ़ रही थीं, इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात बदमाश तेजी से आए और झपट्टा मार कर उनका बैग छीन लिया. बैग में 40 हजर नकद और गहने और मोबाइल थे. छिनतई करने के बाद बदमाश जुबिली पार्क की ओर भाग गये. इस संबंध में महिला के पति कमलदेव सिंह ने साकची थाना में लिखित शिकायत की है. शिकायत मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल की जांच की व आस पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला. पुलिस के अनुसार बदमाशों का पता लगाया जा रहा है.

Exit mobile version