Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime : जुगसलाई में अपराधियों के दो गुटों के बीच अंधाधुंध फायरिंग, दहशत में आ गये लोग

Jamshedpur. जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के शिव घाट नदी किनारे शुक्रवार देर रात दो गिरोह के बीच अंधाधुंध फायरिंग से पूरा इलाका दहल गया. फायरिंग की आवाज से आसपास के लोग दहशत में आ गए. घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश नदी पार कर आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती की ओर भाग निकले. घटना की सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना प्रभारी संजय कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की. घटनास्थल से पुलिस ने चार खोखा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है.

Exit mobile version