


Jamshedpur. टाटानगर रेल पुलिस ने टाटानगर स्टेशन परिसर के पास से मोबाइल चोरी करने के मामले में एक युवक काे गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने वाले युवक का नाम आकाश लोहार है. वह आकर्षणी मंदिर, खरसावां का रहने वाला है. उसके पास से पुलिस ने चोरी के पांच मोबाइल बरामद किया है. आकाश को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उससे अन्य चोरी के मामले में कई जानकारी ली.



