Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime: बिष्टुपुर में कार शोरूम में फायरिंग मामले में मैनेजर ने दर्ज कराया केस

Jamshedpur. बिष्टुपुर मेन रोड स्थित मारुति सुजुकी एरिना शोरूम में हुये फायरिंग मामले में शोरूम के मैनेजर गोविंदपुर यशोदानगर निवासी अमित कुमार सिंह ने बिष्टुपुर थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. शोरूम के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगा है, जबकि बाहर नहीं लगा है. इस कारण बदमाश की तस्वीर पुलिस को नहीं मिल पायी. शोरूम प्रबंधन के अनुसार कुछ दिन पूर्व ही शोरूम का सौंदर्यीकरण किया गया है. जिस कारण शोरूम के बाहर सीसीटीवी कैमरा नहीं लग सका है. मालूम हो कि बीते शनिवार की देर शाम करीब सवा सात बजे बाइक सवार बदमाश ने मारुति शोरूम में फायरिंग की थी.

Exit mobile version