Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime: गोलियों की तड़तड़ाहट से फिर दहला मानगो, अमरनाथ सिंह के भाई की गोली मार कर हत्या

Jamshedpur. मानगो का इलाका एक बार सोमवार की रात गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा. यहां शक्तिनाथ सिंह की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गये. शक्तिनाथ सिंह अपराधी अमरनाथ सिंह का छोटा भाई था. अमरनाथ सिंह की भी अपराधियों ने देवघर में गोली मार कर हत्या कर दी थी. शक्तिनाथ सिंह आदित्यपुर सिंचाई विभाग में कर्मचारी था. घटना सोमवार की रात नौ बजे की है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मानगो थाना समेत कई पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे. मौके से छह खोखा मिले है.

शक्तिनाथ सिंह आदित्यपुर स्थित सिंचाई विभाग के कार्यालय में क्लर्क के पद पर कार्यरत था. सोमवार को वह अपनी बोलेरो ड्यूटी करने के बाद घर लौट रहा था. इसी दौरान घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर पहले दो युवकों ने शक्तिनाथ की कार को रोका. इसी दौरान सभी अपराधियों ने अचानक से शक्तिनाथ की गाड़ी पर हमला कर दिया. जब शक्तिनाथ ने उसका विरोध करना शुरू किया तो अपराधियों ने उसके उसके कानपट्टी के पास गोली मार दी. उसके बाद वह कार से बाहर निकल कर भागने का प्रयास भी किया. लेकिन अपराधियों ने उसके पीठ पर भी गोली मारी. इसके बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गये. ताबड़तोड़ गोली चलने के बाद जब आस पास के लोग जुटे तो शक्तिनाथ की हत्या के बारे में जानकारी मिली. उसके बाद उसके परिवार और आस पास के कई लोग मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी लेने में जुटे.

Exit mobile version