
Jamshedpur. जमशेदपुर के गोविन्दपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए रिंकू सेठ गिरोह के चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके कब्जे से एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद हुआ. बताया जा रहा है कि ये अपराधी जंगल में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे. 23 अक्टूबर को गोविन्दपुर थाना पुलिस को सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध युवक नया रोड के पास जंगल में जुटे हैं और किसी आपराधिक साजिश को अंजाम देने की तैयारी कर रहे हैं.
सूचना मिलते ही एसपी सिटी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. जैसे ही पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू किया, चार युवक भागने लगे. पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया. तलाशी के दौरान एक आरोपी के पास से गोली बरामद हुई, जबकि उनकी निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाई गई देशी पिस्टल और अन्य कारतूस भी बरामद किया गया.
