Lahar Chakra

Jamshedpur Crime: टाटा मोटर्स के ठेकेदार के ऑफिस में बंदूक की नोक पर दिनदहाड़े 10 लाख रुपये की लूट, हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस, खंगाल रही CCTV फुटेज

Jamshedpur. जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र के कैनरा बैंक के समीप दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना सामने आयी है. कमिंस और टाटा मोटर्स के ठेकेदार के ऑफिस पीकेएस इंटरप्राइजेज में बंदूक की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. घटना सोमवार करीब 2 बजे की बतायी जा रही है. कमिंस और टाटा मोटर्स के ठेकेदार एपी सिंह के ऑफिस से लूट की घटना को अंजाम दिया गया है.

बताया जा रहा है कि लेबर पेमेंट के लिए ऑफिस में बैठे दो स्टाफ से 10 लाख रुपये लूटे गये है. प्राप्त जानकारी अनुसारी बाइक सवार तीन लोग ऑफिस पहुंचे और हवाई फायरिंग कर 10 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये. फिलहाल बिरसानगर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Exit mobile version