
Jamshedpur. सीतारामडेरा पुलिस ने थाना क्षेत्र के कल्याण नगर के नदी किनारे अपराध की योजना बनाते हुए रविवार की देर रात कुल 4 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से पुलिस ने दो हथियार भी बरामद किया है. सभी के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इसका खुलासा सिटी एसपी कुमार शिवाशीष की ओर से सोमवार को पुलिस ऑफिस में आयोजित प्रेसवार्ता में किया. पुलिस का कहना है कि रात के 11 बजे गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की गई थी.
सूचना मिली थी कि नदी किनारे हथियार के साथ कुछ लोग बैठकर अपराध करने की फिराक में है. छापेमारी के समय सभी बदमाश पुलिस को देखकर भागने लगे थे. इसमें से चार को खदेड़कर धर दबोचा गया. गिरफ्तार बदमाशों में से कल्याण नगर ह्यूम पाइप एरिया का किशन गगराई (19), मंगल गगराई (21) करन मुंडारी उर्फ झंटू (25) और अभय नामता (23) शामिल हैं.
