Lahar Chakra

Jamshedpur Crime: चार दिनों से लापता युवक का शव स्वर्णरेखा नदी में मिला, परिजनों ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

Jamshedpur.उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाईं में चार दिनों से लापता युवक का शव गुरुवार को स्वर्णरखा नदी से बरामद किया गया. श्यामनगर छठ घाट के पास पानी में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए मृतक के तीन दोस्तों पर आरोप लगाया है, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. मृतक की पहचान 24 वर्षीय प्रदीप साहू के रूप में की गई है. परिजनों के अनुसार, प्रदीप नशे का आदि भी था. उलीडीह थाना क्षेत्र के श्यामनगर निवासी प्रदीप साहू की गुमशुदगी अब मौत में बदल गई है.

मृतक के पिता पारस साहू ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि रविवार को प्रदीप को उसके तीन साथी, कुंदन, बाला और लूडो अपने साथ ले गए थे. पारस साहू के अनुसार, इन्हीं तीनों ने प्रदीप की हत्या कर शव को रात में स्वर्णरखा नदी में फेंक दिया. पुलिस ने इन तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है.

इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए एमजीएम अस्पताल भेज दिया. प्रारंभिक जांच में हत्या की आशंका प्रबल मानी जा रही है.

Exit mobile version