Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime: परसुडीह में शिव हनुमान मंदिर और जनरल स्टोर में चोरी, दानपेटी तोड़कर निकाल लिये पैसे

Jamshedpur. परसुडीह के चांदनी चौक स्थित शिव हनुमान मंदिर और दुकान का ताला तोड़ कर चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. मंदिर की दानपेटी का ताला तोड़ कर उसमें रखे रुपये निकाल लिये, फिर दानपेटी को वहीं छोड़ कर मौके से फरार हो गये. वहीं मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि रात के वक्त मंदिर को बंद कर दिया जाता है. रविवार की सुबह जब पुजारी और महिलाएं पूजा करने आयीं, तो देखा कि दानपेटी मंदिर के पीछे बरामदा में फेंका हुआ है.

उसके बाद चोरी होने की जानकारी मिली. इधर, सुबोध सिंह ने बताया कि जब रविवार की सुबह उनका बेटा दुकान खोलने आया, तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है. भीतर जाने पर पता चला कि दुकान में रखे सभी सामान चोरी हो गये हैं. सूचना मिलने के बाद परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस दुकान और मंदिर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज की छानबीन कर चोर का पता लगा रही है.

Exit mobile version