Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime: परसुडीह में चोरी की वारदात; घर बंद कर गये थे गांव, चोरों ने नकदी व जेवरात समेत 17 लाख रुपये पर हाथ किया साफ

Jamshedpur. परसुडीह थाना क्षेत्र में चोरी का मामला सामने आया है. यहां गदड़ा स्थित ड्राइवर कॉलोनी में बंद घर को चोरों ने हाथ साफ कर दिया.चोरों ने करीब 15 लाख रुपये के गहने और एक लाख 90 हजार रुपये नकद चोरी कर ली है. दरअसल, रामकिशुन प्रसाद का परिवार अपने पैतृक गांव गया में करीब डेढ़ महीने से था, इसी दौरान चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया. रामकिशुन प्रसाद ने शनिवार को बताया कि चोर उनके घर का मुख्य ताला तोड़कर अंदर घुसे और अलमारी में रखे सारे कीमती जेवरात और नकदी समेट कर ले गए. चोरी की इस घटना को लेकर उन्होंने कुछ लोगों पर संदेह जाहिर किया है. चोरी की शिकायत परसुडीह थाना में दर्ज कराई गई है,

Exit mobile version