
Jamshedpur.मानगो बाजार में पूजा दुकान में चोरी की घटना सामने आयी है. दुकान के मालिक अशोक कुमार को इसकी जानकारी रविवार सुबह तब हुई जब वे अपनी दुकान खोलने पहुंचे. दुकान का ताला टूटा हुआ देखकर वे हैरान रह गए. दुकान मालिक के अनुसार, होली के मद्देनजर सामान खरीदने के लिए उन्होंने दुकान में नकद रखा था.
चोरी हुए पैसों में उनके 3 लाख रुपए थे, जबकि बगल की शंकर आयुर्वेद दुकान के 1.5 लाख रुपए उनके पास रखे थे. कुल मिलाकर 4.5 लाख रुपए तक की चोरी हुई है. फिलहाल, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और चोरों का सुराग लगाने में जुटी हुई है.
