Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime: परसुडीह में चोरों ने चार घरों को बनाया निशाना, चारों परिवार किसी कार्यक्रम में गए थे, करीब 45 लाख के गहने और 5 लाख रुपये नगद पर हाथ किया साफ

Jamshedpur. परसुडीह थाना क्षेत्र में चोरी की बड़ी वारदात सामने आयी है. यहां गदड़ा में चोरों ने एक ही रात चार घरों को निशाना बनाया. चोरों ने इन घरों से करीब 45 लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और 5 लाख रुपये नगद पर हाथ साफ कर दिया. चारों परिवार किसी कार्यक्रम में गए हुए थे. इसी दौरान चोरों ने अलमारी तोड़कर गहनों और नकदी की चोरी कर ली.

परिजनों का कहना है कि इस घटना में आसपास के लोगों की मिलीभगत हो सकती है. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आसपास के इलाकों में छानबीन की जा रही है और संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है. अचानक हुई इस बड़ी वारदात से लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है.

Exit mobile version