


Jamshedpur. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुईयांडीह निवासी कारोबारी हरेराम सिंह के घर पर फायरिंग करने के दो अपराधियों को बीते रात पुलिस ने पकड़ लिया। इनमें राज सिंह कश्यप उर्फ कोदू और राजेश गिरि उर्फ बालू (दांतू) शामिल है पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गैंगस्टर प्रिंस खान ग्रुप के शूटर हैं. पुलिस का मानना है कि दोनों के गिरफ्तारी से जमशेदपुर में संगठित अपराध के उद्वेदन में महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी.
पुलिस के अनुसार, 2 नवंबर की रात करीब 1 बजे वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि फायरिंग कांड में शामिल ये दो शूटर एक सफेद रंग की स्कूटी से मानगी बस स्टैंड की ओर गए हैं. इससे घेराबंदी कर पुलिस टीम ने दोनों को दबोच लिया.
इससे पूर्व रांची से दशरथ शुक्ला गिरफ्तार हुआ था जबकि कदमा से भी दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस पूछताछ कर रही है. मालूम हो कि 10 अक्टूबर 2025 को प्रिंस खान के शूटरों द्वारा हरेराम सिंह के भुईयांडीह स्थित आवास पर रंगदारी नहीं देने पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया था.



