Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime: साकची के होटल में दो नाबालिग बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बहकावे में आकर होटल पहुंची थीं पीड़िता, सभी चार आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur. जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र स्थित कैलाश होटल में दो नाबालिग बच्चियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. इस घटना में चार युवकों को आरोपी बनाया गया है. पुलिस के अनुसार, दोनों पीड़िता पड़ोस की ही रहने वाली हैं. वे एक परिचित के बहकावे में आकर होटल पहुंची थीं, जहां उनके साथ यह वारदात हुई.

सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपियों में सोनारी थाना क्षेत्र के बिहार ग्रिन निवासी कैलाश मिश्रा, चतरा ईटखोरी के करण कुमार राणा, कदमा शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर-4 के रौनक कुमार दास उर्फ श्रेयश और सोनारी सीपी क्लब के पास रहने वाले तरुण शर्मा उर्फ गोलू शामिल हैं. पुलिस ने दोनों नाबालिग पीड़ितों का मेडिकल परीक्षण कराया है और कोर्ट में उनके बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है. अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.

Exit mobile version