
Jamshedpur. परसुडीह के छोलागोड़ा में पीट-पीटकर दामू सरदार की हत्या कर दी गयी है. युवक की पहचान परसुडीह के गोबरा टोला निवासी दामू सरदार के रूप में की गई है. वह अपने मामा के घर पर घटना के समय था. घटना के बाद परिवार के लोगों ने ममेरा भाई पर हत्या करने का आरोप लगाया है.
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि कल देर रात ममेरा भाई साजो सरदार अपने कुछ साथियों के साथ छोलागोड़ा में आया हुआ था. आरोप लगाया कि साजो ने उसके साथ मारपीट की थी. इसके बाद सभी वहां से भाग गए थे.
सूचना पाकर जब परसुडीह पुलिस मौके पर पहुंची तब देखा कि शव पड़ा हुआ है. उसके शरीर से खून भी निकल रहा था. पुलिस हत्या के कारणों की जांच में जुटी है.
