Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Crime: गोविंदपुर में युवक की हत्या, शव थीम पार्क से बरामद, गला और चेहरे पर किया गया वार, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur. गोविंदपुर में सुंदरहातु कोचाटोला निवासी जयप्रकाश धल (25) की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी. युवक के गला और चेहरे पर वार कर हत्या कर दी गयी है. पुलिस ने जयप्रकाश के शव को थीम पार्क गोविंदपुर से बरामद किया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर उसे पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेज दिया. घटना सोमवार देर रात की है.

पुलिस में जयप्रकाश के शव के पास से एक टॉर्च और ताला चाबी बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक, युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है. घटना के संबंध में मृतक जयप्रकाश की मां साइबेनी धल ने बताया कि जयप्रकाश मानसिक रूप से विक्षिप्त था. लेकिन वह किसी को कभी भी परेशान नहीं करता था. सोमवार की शाम को वह खाना खाया. उसके बाद वह सरस्वती पूजा देखने की बात कह कर घर से निकला.

आसपास के लोगों ने बताया कि जयप्रकाश पास में बने पंडाल के पास डांस भी कर रहा था, लेकिन देर रात वहां घर वापस नहीं लौटा. मंगलवार की सुबह परिवार के सभी लोगों ने उसकी खोजबीन करना शुरू की. खोजबीन के दौरान उन्हें जानकारी मिली कि थीम पार्क में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है. जिसकी हत्या कर दी गयी है. सूचना मिलने के बाद परिवार के सभी लोग आनन-फानन में थीम पार्क पहुंचे, जहां उन्होंने जयप्रकाश धल के शव का शिनाख्त किया.

Exit mobile version