
Jamshedpur. उलीडीह थाना क्षेत्र के खड़िया बस्ती में बड़ी वारदात सामने आयी है. यहां एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी. मृतक की पहचान ननकू लाल (27) के रूप में हुई है. उसका शव खड़िया बस्ती के खेत में मिला. मृतक के भाई राकेश के अनुसार, ननकू लाल शुक्रवार शाम 6 बजे घर से निकला था. वह रात तक घर नहीं लौटा.
राकेश रात 8 बजे मोहल्ले की एक शादी पार्टी में चला गया. उसे लगा कि उसका भाई भी वहीं होगा, लेकिन सुबह उसे भाई की हत्या की खबर मिली. राकेश ने बताया कि ननकू लाल तीन भाइयों में सबसे छोटा था. मोहल्ले के तीन युवक लल्ला, लापत और सिरी से उसका विवाद चल रहा था. इन लोगों ने पहले भी उसके साथ मारपीट की थी. 6 महीने पहले इन्होंने घर पर पथराव भी किया था.
