
Jamshedpur मानगो दाईगुट्टू निवासी गांजा तस्कर बिकास सिंह को पारडीह काली मंदिर के आगे भूतनाथ होटल के पास बाइक सवार युवकों ने तीन गोली मारी. घटना शुक्रवार रात की है.
बिकास सिंह भूतनाथ मंदिर के पास टायर दुकान की आड़ में गांजा बेचने का काम करता है. उसकी दाईं कलाई, बायां हाथ और बाएं घुटने में गोली लगी है. घटनास्थल से पुलिस ने दो खोखा और एक पिलेट बरामद किया है. बिकास सिंह ने पुलिस को बताया कि वह राजा नामक व्यक्ति से गांजा लेकर बेचता है. राजा आजादनगर रोड नंबर 17 का रहने वाला है.
