Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: धातकीडीह मस्जिद के पास गामा होटल के बाहर अपराधियों ने की के फायरिंग, दोनों पक्ष की ओर से पथराव भी हुआ, हथियार बरामद

Jamshedpur. बिष्टुपुर थाना अंतर्गत धातकीडीह मस्जिद के पास स्थित गामा होटल के बाहर रविवार सुबह हुए विवाद के बाद अपराधियों के हवाई फायरिंग कर दी। इस घटना में दोनों पक्ष की ओर से पथराव भी हुआ जिसमे फायरिंग करने वाला इमरान के पैर में चोट लगी।

स्थानीय लोगों ने इमरान और उसके साथी महफूज उर्फ माया बच्चा को पकड़ लिया और उसकी पिटाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। आरोपियों के पास से पुलिस ने हथियार भी बरामद कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Exit mobile version