Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Cyber Crime: 59 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में कदमा से एक आरोपी गिरफ्तार, ये है मामला?

Jamshedpur. 59 लाख रुपये की साइबर ठगी मामले में गुरुवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर, ब्लाक नंबर चार , रोड नंबर-तीन स्थित एक घर में छापेमारी कर एक आरोपित को दबोच लिया. गिरफ्तार युवक की पहचान राहुल कुमार राय के रूप में हुई है.

यह कार्रवाई जमशेदपुर पुलिस के साथ मिलकर हैदराबाद के साइबेराबाद साइबर थाना की पुलिस ने की है. राहुल की सांठगांठ संगठित साइबर ठग गिरोह से थी। वह साइबर अपराधियों को अपने बैंक खाते उपलब्ध कराता था, जिसके बदले उसे प्रति ट्रांजेक्शन 12 से 15 हजार रुपये तक की कमीशन मिलती थी.

Exit mobile version