Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: साइबर अपराधी रांची डीसी की प्रोफाइल तस्वीर का इस्तेमाल कर मंईयां योजना के लाभार्थियों को कर रहे फोन कॉल, पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन बोला- रहें सतर्क

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम प्रशासन ने ऐसी खबरें आने के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों से सतर्क रहने को कहा है कि घोटालेबाज फोन कॉल और व्हाट्सएप संदेशों के जरिए उनका विवरण और योजना से संबंधित अन्य जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं.

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ठग उपायुक्त की प्रोफाइल तस्वीर का इस्तेमाल कर रहे हैं और खुद को रांची स्थित उनके कार्यालय का अधिकारी बता रहे हैं तथा लोगों पर गोपनीय जानकारी व्हाट्सएप पर साझा करने का दबाव बना रहे हैं. लोगों से ऐसी कॉल या संदेशों का जवाब न देने की अपील करते हुए बयान में कहा गया कि वे अज्ञात व्यक्तियों के साथ कोई भी व्यक्तिगत या योजना से संबंधित जानकारी साझा न करें.

उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने स्पष्ट किया कि जिला प्रशासन या कोई भी सरकारी संगठन फोन या व्हाट्सएप पर ऐसी व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगता है. सत्यार्थी ने कहा कि यह एक सुनियोजित साइबर धोखाधड़ी प्रतीत होती है. उन्होंने कहा कि साइबर प्रकोष्ठ को इस बारे में अवगत करा दिया गया है

Exit mobile version