Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur Dahre Tusu:जमशेदपुर में डहरे टुसू 5 जनवरी को, बालीगुमा करम अखड़ा की बैठक में लिया फैसला, डिमना चौक से साकची आमबागान तक निकलेगा भव्य जुलूस, कुड़मी समाज का होगा महाजुटान

Jamshedpur. करम अखड़ा (मानगो बालीगुमा) में रविवार को वृहद झारखंड कला संस्कृति मंच ने डहरे टुसू कार्यक्रम की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन किया. बैठक में निर्णय लिया गया कि 5 जनवरी को भव्य डहरे टुसू का आयोजन किया जायेगा. जिसमें हजारों की संख्या में आदिवासी-मूलवासी समाज के लोग अपनी सामाजिक व सांस्कृतिक एकता परिचय देंगे. वक्ताओं ने कहा कि लौहनगर जमशेदपुर में तीसरी बार डहरे टुसू का आयोजन होगा. शहर के लोगों को डहरे टुसू की परंपरा को फिर लोक नृत्य, लोक संगीत, और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने का अवसर प्राप्त होगा. इस बार डहरे टुसू कार्यक्रम में बंगाल, ओडिशा और छत्तीसगढ़ के लोग भाग लेंगे. बैठक में में चंदन महतो, इंद्रजीत महतो, बुद्देश्वर महतो, महेश महतोआदि उपस्थित थे.

Exit mobile version