Jamshedpur.जमशेदपुर दुर्गा पूजा के उपरांत मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से मंगलवार को उपायुक्त, जमशेदपुर श्री राजीव रंजन एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों के साथ विभिन्न विसर्जन घाटों का भौतिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने घाटों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को विसर्जन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सतर्कता के साथ काम करने के निर्देश दिये।


