Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: अवैध खनन पर डीसी सख्त, अवैध खनन रोकने को दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश, बालू के अवैध उठाव पर एफआईआर, स्टॉकयार्ड में सीसीटीवी अनिवार्य

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले में खनिज संपदा के अवैध परिवहन को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने चेतावनी दी है कि अवैध खनन के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।समाहरणालय सभागार में आयोजित जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक हुई। इसमें उन्होंने अधिकारियों को माफियाओं के खिलाफ सख्ती पूर्वक कार्रवाई के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने स्वर्णरेखा और खरकई नदी से हो रहे अवैध बालू खनन को रोकने के लिए विशेष रणनीति तैयार की है। बागूनहातु और बारीडीह क्षेत्रों में नाव के जरिए नदी के बीच से बालू निकालने वालों पर तत्काल FIR दर्ज करने को कहा गया है। बालू की कालाबाजारी रोकने के लिए अब सभी डीलरों के स्टॉक यार्ड में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य होगा। हर उठाव के लिए चालान निर्गत करना होगा और पुल-पुलिया के पास अवैध खनन रोकने के लिए औचक निरीक्षण किए जाएंगे।

उपायुक्त ने पुलिस, वन, परिवहन और प्रदूषण विभाग को आपसी तालमेल से काम करने का निर्देश दिया है। बिना पंजीकरण वाले और ओवरलोडेड वाहनों की सघन जांच कर उन्हें जब्त करने की प्रक्रिया तेज की जाएगी।

Exit mobile version