Lahar Chakra

Jamshedpur: गोपाल मैदान में डीसी कर्ण सत्यार्थी ने फहराया तिरंगा, निकलीं झांकियां, गिनायीं उपलब्धियां, परिवहन विभाग की झांकी को मिला पहला स्थान

Jamshedpur. जमशेदपुर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में डीसी कर्ण सत्यार्थी ने सोमवार की सुबह तिरंगा फहराया. इसके बाद परेड और तिरंगे को सलामी दी गई। डीसी कर्ण सत्यार्थी ने इस मौके पर अपने संबोधन में झारखंड के स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में लोगों को जानकारी देते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने की बात कही। इसके साथ ही, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भी याद किया। डीसी ने कहा कि शिबू सोरेन के संघर्ष से ही राज्य की स्थापना हुई थी। डीसी ने पूर्वी सिंहभूम जिले के विकास में प्रशासनिक योगदान के बारे में बताया.

डीसी के संबोधन के बाद झाकियां निकाली गईं। इसमें परिवहन विभाग की झांकी को पहला स्थान मिला। परिवहन विभाग की झांकी में दिखाया गया था कि सभी लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें। दूसरा स्थान शिक्षा विभाग की झांकी को मिला और तीसरे स्थान पर समाज कल्याण विभाग की झांकी थी। इसके अलावा, टाटा मोटर्स, सिविल डिफेंस, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, शिक्षा परियोजना और ग्रामीण विकास विभाग की झांकियां भी निकाली गईं।

परेड में जिला महिला पुलिस को पहला स्थान मिला। दूसरे स्थान पर जैप-6 की प्लाटून रही और तीसरा स्थान डिस्ट्रिक्ट आर्म्ड पुलिस (जैप) को मिला। डीसी ने झारखंड के आंदोलनकारियों को भी सम्मानित किया।

Exit mobile version