Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur DC’s Action बर्मामाइंस गोदाम में खाद्यान्न गड़बड़ी मामले में एजीएम हटाये गये, मंत्री बन्ना की जांच में मिली थीं खामियां

Jamshedpur. बर्मामाइंस राज्य खाद्य गोदाम ( एसएफसी) में गड़बड़ी मिलने के मामले में जमशेदपुर डीसी अनन्य मित्तल ने बड़ी कार्रवाई की है. एजीएम रखाल गुप्ता को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है. बर्मामाइंस गोदाम में पटमदा के कर्मचारी जॉन सुरीन की अस्थायी पोस्टिंग की गयी है. दरअसल, 13 जुलाई 2024 को खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने बर्मामाइंस गोदाम का निरीक्षण किया था. निरीक्षण में खाद्यान्न के उठाव की रजिस्ट्रर में इंट्री नहीं मिली थी. इस पर उन्होंने जांच के आदेश दिये थे. डीसी ने गोदाम के सत्यापन के लिए पदाधिकारियों की टीम गठित किया था. टीम ने गोदाम की जांच कर अपनी जांच रिपोर्ट डीसी को सौंप दी है.

Exit mobile version