Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: समय सीमा खत्म! खासमहाल चौक से प्रखंड कार्यालय के बीच सड़क किनारे से प्रशासन आज हटायेगा अतिक्रमण

Jamahedpur. खासमहाल चौक से प्रखंड सह अंचल कार्यालय जमशेदपुर के बीच सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को मंगलवार को तोड़ा जाएगा. जमशेदपुर के अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर इसकी सूचना दे दी है. सभी अतिक्रमणकारियों को 22 सितंबर की शाम 5 बजे तक अपना अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था.

इसकी सूचना सभी अतिक्रमणकारियों को लाउडस्पीकर से घूम-घूमकर दे दी गई थी. हालांकि किसी के अतिक्रमण हटाने की सूचना नहीं है. अतिक्रमण हटाने का आदेश धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी चंद्रजीत सिंह ने अंचलाधिकारी मनोज कुमार को दिया था. इससे पूर्व 4 अगस्त को भी अतिक्रमण हटाने का आदेश निकाला गया था.

Exit mobile version