Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: घाघीडीह जेल रोड पर BJP के मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, घटना CCTV में कैद, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur.परसुडीह थाना क्षेत्र के घाघीडीह जेल रोड पर भाजपा नेता आनंद कुमार पर कार सवार हमलावरों ने जानलेवा हमला बोल दिया। घटना बुधवार सुबह की है। घटना का पूरा फुटेज CCTV में कैद हो गया है। घायल आनंद कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया। वे घाघीडीह भाजपा मंडल के अध्यक्ष हैं। आनंद कुमार ने बताया कि वे अपनी पुत्री को स्कूल से लेकर लौट रहे थे। जेल रोड पर अचानक एक कार ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे सड़क पर गिर पड़े।

इसके बाद कार से उतरे हमलावरों ने उन पर लाठियों और बेसबॉल बैट से जमकर हमला किया। एक हमलावर ने बेसबॉल बैट से उनके सिर पर प्रहार किया, जिससे सिर फट गया। इस दौरान उनकी पुत्री भी स्कूटी से गिर गई और उसे मामूली चोटें आईं। आनंद की अंगुली और पैर में भी गंभीर चोटें हैं। पीड़ित ने हमले में जमीन कारोबारी अमित कुमार और उसके साथियों का हाथ बताया।

 घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिंहा समेत पार्टी के अन्य नेता परसुडीह थाने पहुंचे।  उन्होंने हमलावरों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि फुटेज में हमलावरों के चेहरे साफ दिख रहे हैं। जल्द ही सभी आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

Exit mobile version