Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: रमाडा होटल में झामुमो की पूर्वी सिंहभूम केंद्रीय कमेटी की बैठक में लिए गये फैसले, नयी कमेटी का हुआ विस्तार, 17 लोग हुए शामिल

Jamshedpur. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) पूर्वी सिंहभूम की केंद्रीय कमेटी की शुक्रवार को बैठक हुई. जमशेदपुर बिस्टुपुर के रमाडा होटल में यह बैठक संपन्न हुई. झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय कमेटी की बैठक में नई कमेटी का विस्तार हुआ, जिसमें 17 लोगों को शामिल किया गया. इस कमेटी में सारे ही अनुभवी सदस्यों को शामिल किया गया है. इसमें झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं को धरातल पर और जनता के बीच कैसे ले जाना है इस पर निर्णय लिया गया. झारखंड सरकार की सभी योजनाओं के लिए और पार्टी के लिए जनता के पक्ष में कैसे कार्य किया जाए इस पर भी निर्णय लिया गया. बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक मंगल कालिंदी, मंत्री रामदास सोरेन, कुणाल सारंगी, सहित कई अन्य विधायक और वरिष्ठ सदस्य शामिल हुए.

Exit mobile version