Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: भारी बारिश से हुए नुकसान को लेकर राहत कार्य में तेजी की मांग पर जमशेदपुर डीसी से मिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल

Jamshedpur. भारी बारिश से हुए नुकसान को लेकर राहत कार्य में तेजी की मांग पर जिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से मिला और मांग पत्र सौंपा. प्रतिनिधिमंडल ने जिले के बाढ़ग्रस्त इलाकों में राहत कार्य तेज करने, सफाई अभियान चलाने, ब्लीचिंग पाउडर और फॉगिंग कराने, तथा पीड़ितों को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की. डीसी को बताया गया कि जमशेदपुर के कई इलाकों में घरों में पानी घुस गया है.

नालियों में मिट्टी भर जाने से जल निकासी बाधित है, इससे महामारी फैलने का खतरा बढ़ गया है. उपायुक्त ने मुआवजा सूची की जांच कर उचित सहायता देने और स्वच्छता कार्य में विशेष ध्यान देने का आश्वासन दिया. साथ ही गोकुलनगर में बसे गरीब, दलित और आदिवासी परिवारों को हटाने के मुद्दे पर उपायुक्त से मानवीय रुख अपनाने की अपील की गयी, जिस पर उपायुक्त ने सकारात्मक आश्वासन दिया.

प्रतिनिधिमंडल में आनंद बिहारी दुबे के अलावा राकेश तिवारी, राजकिशोर यादव, अवधेश सिंह, शफी अहमद खान, अमरजीत नाथ मिश्र, रजनीश सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, सुखदेव सिंह मल्ली, धर्मा राव, रविन्द्र मौर्या, जसवंत सिंह जस्सी, अरविंद कुमार साहू, नलिनी सिन्हा, शमशेर आलम, एनएसयूआई के सचिन कुमार सिंह, रामलाल प्रसाद पासवान, फिरोज खान, चंदन सिंह, मुन्ना मिश्र, योगेन्द्र सिंह राठौर, संजय सिंह आज़ाद सहित कई कांग्रेसजन शामिल थे.

Exit mobile version