Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: उपायुक्त अनन्य मित्तल ने लगाया जनता दरबार, लोगों की सुनीं समस्याएं, समाधान के दिये निर्देश

Jamshedpur. जमशेदपुर समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मंगलवार को जनता दरबार लगाया गया. इसमें उपायुक्त अन्नय मित्तल ने आम नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान नागरिकों द्वारा विभिन्न मुद्दों को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए गए, जिनमें कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया. जनता दरबार में फरियादियों ने मइंया सम्मान योजना के डीबीटी में देरी, दहेज प्रताड़ना, आवास योजना का लाभ और सड़क निर्माण से जुड़े विषयों पर अपनी समस्याएं रखीं.

उपायुक्त ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुना और कई मामलों में मौके पर ही समाधान करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए. अन्य आवेदनों को जांचोपरांत उचित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को अग्रसारित किया गया. उन्होंने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता की शिकायतों का निष्पादन समयबद्ध और प्रभावी ढंग से किया जाए.

Exit mobile version