Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur : उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ EVM वेयरहाउस की सुरक्षा देखी

जमशेदपुर: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और मशीनों के रखरखाव की गहन जांच की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.निरीक्षण में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रखरखाव, सीसीटीवी कैमरों की 24×7 निगरानी और रिकॉर्ड संधारण की स्थिति की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग की सभी मानक प्रचालन प्रक्रिया (SOPs) का पूरी तरह पालन होना चाहिए.

उपायुक्त ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सीसीटीवी रिकॉर्डिंग का समय पर बैकअप रखना और उसकी नियमित जांच अनिवार्य है. साथ ही, वेयरहाउस में दैनिक निरीक्षण रजिस्टर और लॉगबुक को पारदर्शी और अद्यतन रूप में बनाए रखने के निर्देश दिए.निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. उपायुक्त ने कहा कि पारदर्शिता और उच्चस्तरीय निगरानी सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की नियमित ऑडिट और समयबद्ध समीक्षा की जाएगी.

Exit mobile version