Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: चौकीदार पद पर चयनित अभ्यर्थियों को जमशेदपुर के उपायुक्त ने सौंपा नियुक्ति पत्र, शुभकामनाओं के साथ जिम्मेदारियां भी बतायीं

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम जिले में चौकीदार के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित अभ्यर्थियों को सोमवार को समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में आयोजित समारोह के दौरान नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने 25 नवनियुक्त चौकीदारों को नियुक्ति पत्र सौंपे और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं.

इस अवसर पर सिटी एसपी श्री कुमार शिवाशीष, एडीसी श्री भगीरथ प्रसाद, एसडीएम धालभूम सह स्थापना उप समाहर्ता श्री चन्द्रजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने नवनियुक्त चौकीदारों को संबोधित करते हुए कहा कि चौकीदार ग्रामीण एवं स्थानीय प्रशासन की अत्यंत महत्वपूर्ण कड़ी हैं. कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सूचनाओं के त्वरित संप्रेषण तथा विभिन्न प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन में उनकी भूमिका अहम रहती है.

Exit mobile version