Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur: चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव ठाकुर के नाम पर ऑनलाइन ठगी, 10 रुपये की टोकन फीस का झांसा देकर खाते से उड़ाये ₹5000

Jamshedpur. जमशेदपुर के जाने-माने चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव ठाकुर के नाम पर ऑनलाइन ठगी का नया मामला सामने आया है। घटना के तुरंत बाद डॉ. राजीव ठाकुर ने बिष्टुपुर स्थित साइबर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से फर्जी वेबसाइट, संबंधित मोबाइल नंबर और बैंक खातों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। डॉ. राजीव ठाकुर ने अपनी शिकायत में स्पष्ट किया कि उनका गाड़ाबासा स्थित बीआर सेवा सदन और बिष्टुपुर स्थित आरपी डर्माकेयर में क्लीनिक संचालित है।

उन्होंने बताया कि मेरे किसी भी क्लीनिक में कोई ऑनलाइन कंसल्टेशन या ऑनलाइन अपॉइंटमेंट की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके बावजूद साइबर ठगों ने मेरे नाम का फर्जी जाल बिछा रखा है। जब मरीज ने खुद डॉक्टर से संपर्क किया, तब इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।

Exit mobile version