
Jamshedpur. जिला पोक्सो स्पेशल अदालत से गुरुवार को नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में धनबाद के युवक को 20 साल की सजा सुनाई है. दोषी विशाल रब्बानी ने मानगो में शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में यह सजा सुनाई गई है. अदालत ने उस पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है.
इस बारे में नाबालिग की मां ने 2023 में विशाल रब्बानी के खिलाफ केस दर्ज कराया था. अदालत में अभियोजन पक्ष के 10 गवाहों की पेशी हुई. गवाहों के पुलिस जांच रिपोर्ट का समर्थन करने से विशाल के खिलाफ अदालत में दोष सिद्ध हो गया है.जुर्माना राशि नहीं जमा करने पर दोषी को अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी.
