Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
    Lahar ChakraLahar Chakra
    • Home
    • Jamshedpur
    • State
      • Jharkhand
      • Bihar
    • National
    • Politics
    • Crime
    • Elections
    • Automobile
    Lahar ChakraLahar Chakra
    Home»Headlines»Jamshedpur Dhanteras Bazar: धनतेरस पर दिनभर शहर के बाजार में दिखी भीड़, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, वाहन, सोने-चांदी के सिक्के खूब बिके
    Headlines

    Jamshedpur Dhanteras Bazar: धनतेरस पर दिनभर शहर के बाजार में दिखी भीड़, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, वाहन, सोने-चांदी के सिक्के खूब बिके

    News DeskBy News DeskOctober 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn
    Follow Us
    Google News Flipboard
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email

    Jamshedpur.धनतेरस में बाजार में जबरदस्त रौनक रही. शोरूमों में लोग दो पहिया, चार पहिया और व्यावसायिक वाहनों की डिलिवरी लेते दिखे. हर शोरूम में भीड़ दिखी. स्थिति यह थी कि ग्राहकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए सुबह छह बजे से ही डिलिवरी शुरू कर दी गयी थी, जो देर रात तक चली. धनतेरस के अवसर पर मंगलवार की सुबह से ही साकची, बिष्टुपुर, कदमा, सोनारी, गोलमुरी, जुगसलाई, टेल्को, मानगो सहित आसपास के बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ती रही. दिनभर शहर की सड़कें जाम रहीं.

    पीतल व कांसा की अपेक्षा स्टील के बर्तनों की बिक्री ज्यादा हुई. सोने व चांदी के सिक्के खूब बिके. इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकानों में खरीदारी के लिए दिनभर कतार लगी रही. कार, मोटरसाइकिल के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटर व स्कूटी भी खूब बिके. हल्के व डायमंड की ज्वेलरी की बिक्री सबसे ज्यादा हुई. धनतेरस के दिन जहां लोग स्कूटी, मोटरसाइकिल की खरीदारी कर रहे थे, वहीं दूसरी ओर कार खरीदने वालों की कमी नहीं थी. इस बार 10 लाख से ज्यादा कीमत की कारों की सबसे ज्यादा बिक्री हुई.

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    इसके साथ ही धनतेरस में मर्सिडीज कार के अधिकृत विक्रेता ट्राइ स्टार में इस बार डेढ़ करोड़, एक करोड़ व 70 लाख की एक-एक गाड़ी की डिलिवरी की गयी. वाहन कंपनियां ग्राहकों के लिए कई ऑफर लायी थीं. कूपन, एक्सचेंज, कैश डिस्काउंट, इजी डाउन पेमेंट, आकर्षक कैश बैक जैसे स्कीम दिये गये. ग्राहकों को अलग-अलग मॉडल पर 5,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक की छूट दी गयी.

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    WhatsApp Channel Join Now
    Telegram Group Join Now
    electronic items gold and silver coins were sold in large numbers Jamshedpur Dhanteras Bazaar: Crowds were seen in the city market throughout the day on Dhanteras utensils vehicles
    Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link
    News Desk

    Related Posts

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026
    Recent Post

    Tata Motors: टाटा मोटर्स की कामर्शियल वाहन बिक्री मई में 17 प्रतिशत बढ़ी, कंपनी ने कुल 32,850 गाड़ियों की बिक्री की

    June 1, 2026

    Jharkhand Road Accident: झारखंड में अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, छह घायल

    June 1, 2026

    Jamshedpur: नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी पहुंचे जमशेदपुर, राज्यसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार पर बोले?

    June 1, 2026

    Hemant Soren: हेमंत सोरेन ने अभिषेक बनर्जी पर हमले की निंदा की, कहा- लोकतंत्र में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं

    June 1, 2026

    LPG Price Hike: पहली जून से महंगाई का झटका, कामर्शियल एलपीजी सिलेंडर 42 रुपये महंगा, घरेलू रसोई गैस की दरों में बदलाव नहीं

    June 1, 2026
    Advertisement
    © 2026 Lahar Chakra. Designed by Forever Infotech.
    • Privacy Policy
    • Terms
    • Accessibility

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

    Join Laharchakra Group