Lahar Chakra

Jamshedpur : बागबेड़ा परशुराम भवन का विवाद सड़क पर, अध्यक्ष के खिलाफ निकाला जुलूस

जमशेदपुर.  बागबेड़ा स्थित लाल बिल्डिंग शिव मंदिर प्रगाण में रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज के सदस्यों ने बैठक आयोजित कर रोड नंबर एक के परशुराम भवन की नयी गठित कमेटी पर कई आरोप लगाये. वक्ताओं ने कहा कि परशुराम भवन का व्यवसायीकरण हो रहा है. यहां घोटाला हो रहा है. उसे उजागर करना और हर बिंदु पर हिसाब लेना होगा.

हृदयानंद तिवारी की अध्यक्षता वाली बैठक में परशुराम भवन को लेकर आंदोलन करने पर भी विचार हुआ. इसके बाद अध्यक्ष के विरोध में जुलूस भी निकाला गया. निर्णय लिया गया कि आंदोलन को मुकाम तक पहुंचाने के लिए अंतिम पल तक लड़ाई लड़ी जायेगी. परशुराम भवन पर कुंडली मार कर बैठे लोगों के भ्रष्टाचार को उजागर किया जायेगा. बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी से हुई बातचीत की जानकारी भी दी गयी.

परशुराम भवन की कमेटी को लेकर अगली बार पूरे बागबेड़ा क्षेत्र में जुलूस निकालने का निर्णय लिया गया. जारी बयान के अनुसार बैठक में हृदयानंद तिवारी, राम नाथ पाण्डे, डबलू पाण्डे, राजू मिश्रा, सुरेश पांडे, दीपक झा, अरूप पण्डित, कृष्णा कुमार उपध्या, दीपक झा, मनोज ओझा, राजीव झा, जीएन मिश्रा, अजय दुबे, रंजय तिवारी, बिनोद मिश्रा, जगन्नाथ मिश्रा, संतोष मिश्रा, अरविंद पांडे, अवधेश झा, डबलू पांडे, रवि दुबे, भोला पांडे आदि उपस्थित थे.

पूरी व्यवस्था पारदर्शी, जिसे देखना है देख लें : मिश्रा 

बागबेड़ा परशुराम भवन को लेकर चल रही गुटबाजी के बीच अध्यक्ष डीके मिश्रा मीडिया से बातचीत में कहा कि नियम के तहत समाज के बीच अध्यक्ष चुना गया है. उनके कार्यकाल में परशुराम भवन की टीम सुचारु रूप से कार्य कर रही है.

हर खर्च का ऑडिट है जिसे कोई भी देख सकता है. डीके मिश्रा ने कहा कि कुछ लोग समाज के काम में व्यवधान उत्पन्न कर रहे हैं. विरोध करने वालों ने रेलवे की जमीन का अतिक्रमण कर रखा है. उन्हें जब कहीं से समर्थन नहीं मिला तो बैठक और जुलूस निकाल रहे हैं. ये लोग प्रशासन के आदेशों की भी अवहेलना कर रहे हैं.

Exit mobile version