Site icon Lahar Chakra

Jamshedpur : भारी बारिश को लेकर जिला प्रशासन ने नदी किनारे माइकिंग से लोगों को किया सतर्क

Jamshedpur. दक्षिणी-पश्चिमी मॉनसून के प्रभाव से पूर्वी सिंंहभूम समेत राज्य केे कई जिलों में दो दिन की भारी बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. स्वर्णरेखा और खरकई नदी खतरे के निशान के ऊपर बह रही है. जनसाधारण से अपील की गयी है कि नदी किनारे की ओर नहीं जाएं जिससे कोई जनहानि हो, सुरक्षित ऊंचे स्थानों पर शरण लें. जिला प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है. प्रशासन द्वारा शहर में माइक से उद्घोषण कर लोगों को सावधान किया जा रहा है. इसी बीच जिला प्रशासन ने जिला की जनता के लिए बारिश से बचने के लिए गाइडलाइन भी जारी की है, जिसका अनुपालन सुनिश्चित करने की अपील की गई है.

ये है जिला प्रशासन की गाइडलाइन

सुरक्षात्मक कपड़े पहनें और घर के अंदर आश्रय लें. भारी बारिश और तेज हवाओं के दौरान खिड़कियों और दरवाजों से दूर रहें. तूफान के दौरान संवेदनशील इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को बिजली के तीव्र प्रवाह से बचाने के लिए उनका प्लग निकाल दें. नदी, नालों, सड़क के अंडरपास, जल निकासी खाइयों, निचले इलाकों और उन क्षेत्रों से बचें जहां पानी इकट्टा होता है. वहां अप्रत्याशित रूप से बाढ़ आ सकती है या पानी ओवरफ्लो हो सकता है. खराब दृश्यता के कारण भारी बारिश में गाड़ी चलाने से बचें. यदि संभव हो तो, अपनी गाड़ी पार्क करें और तब तक प्रतीक्षा करें जब तक बारिश धीमी न हो जाए या रुक न जाए.

Exit mobile version