Close Menu
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) YouTube Instagram
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Home
  • Jamshedpur
  • State
    • Jharkhand
    • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Lahar ChakraLahar Chakra
  • Jamshedpur
  • Jharkhand
  • Bihar
  • National
  • Politics
  • Crime
  • Elections
  • Automobile
Home»Elections»Jamshedpur: चुनाव में धनबल व बाहुबल के प्रयोग पर जिला प्रशासन की पैनी नजर, डराने धमकाने पर करें शिकायत,जिला नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर पर जारी
Elections

Jamshedpur: चुनाव में धनबल व बाहुबल के प्रयोग पर जिला प्रशासन की पैनी नजर, डराने धमकाने पर करें शिकायत,जिला नियंत्रण कक्ष का फोन नंबर पर जारी

News DeskBy News DeskNovember 7, 2024
Facebook Twitter WhatsApp Telegram Email LinkedIn Copy Link
Share
Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Email Copy Link

Jamshedpur. पूर्वी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति किसी तरह की रिश्वत की पेशकश करता है या उन्हें रिश्वत के लेन-देन और निर्वाचकों को डराने-धमकाने के मामले की जानकारी मिलती है तो शिकायत दर्ज करने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष दूरभाष संख्या- 0657-2440111, 0657-2221717 अथवा 0657-2221718 पर सूचित करें. सूचना की जांच के बाद आरोपियों के विरूद्ध दोष सिद्ध होने पर विधि सम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

पूर्वी सिंहभूम जिला निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय (मीडिया कोषांग) की ओर से आज बुधवार को यहां जारी विज्ञप्‍ति में बताया गया है कि विधानसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत “भारतीय दंड संहिता की धारा-171 ख” के अनुसार कोई व्यक्ति निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी व्यक्ति को उनके निर्वाचन अधिकार का प्रयोग करने के लिये उत्प्रेरित करने के उद्देश्य से नकद या वस्तु रूप में कोई परितोष देता है या लेता है, वह एक वर्ष तक के कारावास या जुर्माना या दोनों से दंडनीय होगा. इसके अतिरिक्त भारतीय दंड संहिता की धारा 171ग के अनुसार जो कोई व्यक्ति किसी अभ्यर्थी का निर्वाचक या किसी अन्य व्यक्ति को किसी प्रकार की चोट लगाने की धमकी देता है, वह एक वर्ष तक के कारावास या जुर्माने या दोनों से दंडनीय है. रिश्वत देने और लेने वाले के विरूद्ध मामले दर्ज करने के लिये और ऐसे लोगों के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिए जो निर्वाचकों को डराने और धमकाने में लिप्त हैं उनके लिए उड़न दस्ता गठित किये गये हैं.

Myurbhunj: चक्रवात के मुद्देनजर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 28 और 29 को मयूरभंज का दौरा स्थगित, अब अब चार और पांच नवंबर को आएंगी

Jamshedpur: सुंदरनगर चौक पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर फल दुकान में जा घुसा, बाल- बाल बचे लोग
Share. Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Email Copy Link

Related Posts

Myurbhunj: चक्रवात के मुद्देनजर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 28 और 29 को मयूरभंज का दौरा स्थगित, अब अब चार और पांच नवंबर को आएंगी

October 24, 2026

Jamshedpur: सुंदरनगर चौक पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर फल दुकान में जा घुसा, बाल- बाल बचे लोग

October 24, 2026

Jamshedpur: तड़ीपार के आदेश का उल्लंघन का आया मामला, एग्रिको निवासी राहुल सिंह बिष्टुपुर से गिरफ्तार

October 24, 2026
Recent Post

Myurbhunj: चक्रवात के मुद्देनजर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 28 और 29 को मयूरभंज का दौरा स्थगित, अब अब चार और पांच नवंबर को आएंगी

October 24, 2026

Jamshedpur: सुंदरनगर चौक पर एक ट्रक अनियंत्रित होकर फल दुकान में जा घुसा, बाल- बाल बचे लोग

October 24, 2026

Jamshedpur: तड़ीपार के आदेश का उल्लंघन का आया मामला, एग्रिको निवासी राहुल सिंह बिष्टुपुर से गिरफ्तार

October 24, 2026

Cyclone Coming.. आ रहा चक्रवात! 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की आशंका, 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

October 24, 2026

Jharkhand BJP: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज झारखंड में पार्टी नेताओं के साथ करेंगे कई बैठकें

October 24, 2026
Advertisement
© 2026 Lahar Chakra. Designed by Launching Press.
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Accessibility

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Join Laharchakra Group