


Jamshedpur.जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल ने शनिवार को कीताडीह स्थित इवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण किया. इस दौरान उपायुक्त ने इवीएम वेयर हाउस की जांच की. इवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली. उन्होंने वहां रखे इवीएम मशीन, सीसीटीवी कैमरे एवं अन्य उपकरणों की स्थिति और रख रखाव का जायजा लिया.
साथ ही तकनीकी उपकरणों की स्थिति से संबंधित रिपोर्ट मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग रांची को समर्पित करने का निर्देश निर्वाचन कार्यालय के कर्मियों को दिया. इस दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रियंका सिंह मौजूद रहीं.



